नाबालिक लड़की से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

शक्ति- नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 02 वर्ष से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है,थाना सक्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही हुई है,ज्ञात हो कि दिनांक 10.05.2022 को थाना सक्ती में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी आशीष कुमार लहरे द्वारा शादी का झांसा देकर 02 वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा है कि रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध कमाक 162/ 2022 धारा 376 भादवि 06 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण नाबिलक बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था, प्रकरण के आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 11.05.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश पॉस्को न्यायालय सक्ती में रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रूपक शर्मा, उप निरी. बीरबल राजवाड़े, सउनि देवदास महंत, म. प्र.आर. 383 बिन्दुमति राज, आर. 131 प्रेमनारायण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *