मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के पुनः अध्यक्ष चुने गए मुकेश अग्रवाल
सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक नए सत्र के लिए मारवाड़ी युवा मंच की रायपुर शाखा ने भी विधिवत बैठक का आयोजन किया तथा इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुकेश अग्रवाल की सक्रियता एवं उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें अपना अध्यक्ष चुनाव
तथा इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की रायपुर शाखा की नवीन कार्यकारिणी का बैठक में गठन किया गया, जिसमें सचिव सुयश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राज अग्रवाल, संयुक्त मंत्री सुमित सिंघानिया, रक्तदान प्रभारी कमल सिंघानिया एवं उमंग अग्रवाल प्रमुख है, तथा बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के सभी नए पदाधिकारी/ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी, साथ ही पुनः अध्यक्ष चुने गए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मैं मारवाड़ी युवा मंच की रायपुर शाखा के जन सेवार्थ कार्यो को और अधिक सभी के सहयोग से विस्तारित करने की दिशा में कार्य करूँगा तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय एवं प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार समय-समय पर दिए जाने वाले समस्त स्थाई अस्थाई कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से शाखा स्तर पर क्रियान्वयन हो इस दिशा में प्रयास किया जाएगा

उल्लेखित हो कि मुकेश अग्रवाल की सक्रियता से मारवाड़ी युवा मंच की रायपुर शाखा ने विगत कार्यकाल में सेवा की एक अलग पहचान स्थापित की, जिसके चलते इस शाखा को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त हुआ है