पटना एवं सिकंदराबाद के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया

झारसुगूड़ा से नागपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित

बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया में इस गाड़ी के ठहराव की सुविधा
बिलासपुर-  रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल ट्रेन 03253/ 03256 पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन दिनांक 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया है।
यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 31 जनवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 29 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया तथा सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 07256 सिकंदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ दिनांक 02 फरवरी, 2024 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 26 अप्रैल, 2024 तक विस्तार किया गया है।
इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 03 सामान्य, 12 स्लीपर, 04 एसी थ्री, 02 एसी-टू श्रेणी सहित कुल 23 कोच रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *