शक्ति जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली ओएसडी नूपुर राशि पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे ने
दो अलग अलग सत्रों में आयोजित हुई बैठक
सक्ति– छत्तीसगढ़ शासन की मंशानूरूप आगामी 16 जून से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों एवं शिक्षा संबंधी प्रमुख विषयों को लेकर 10 जून को एक आवश्यक बैठक नवीन जिला मुख्यालय शक्ति के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सभागार में जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे की उपस्थिति में संपन्न हुई, इस दौरान ओएसडी नूपुर राशि पन्ना ने जहां नवीन शक्ति जिले के चारों विकास खंडों के बैठक में उपस्थित शिक्षा अधिकारियों एवं प्रमुख प्रतिनिधियों से जहां नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की, तो वही शासन की मंशानुरूप शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के बारे में भी सुझाव भी लिए, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए
10 जून को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती में विकासखण्ड जैजैपुर व डभरा तथा 2:00 बजे से विकासखण्ड सक्ती व मालखरौदा के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी एवं सेजस प्राचार्य शिक्षा जिला सक्ती की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी चारो विकास खण्डों के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी एवं सेजस प्राचार्य उपस्थित रहे,सर्व प्रथम बैठक में आर.के. अग्रवाल सा. अन्ये, द्वारा उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला सक्ती नूपुर पन्ना राशि द्वारा संस्था में शिक्षको की उपलब्धता,अतिशेष शिक्षक एवं अधोसंरचना की जानकारी अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुये शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के टिप्स दिये गये
बैठक में शाला प्रवेश उत्सव, पाठयक्रम, राज्य से जारी वार्षिक कैलेण्डर व समय-सारणी एवं दैनंदनी के संबंध में समीक्षा करते हुये उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया गया,सत्र 2022-23 मे वितरित की जाने वाले पाठ्य पुस्तक, गणवेश का वितरण करते हुये पोर्टल में तत्काल इन्द्राज करने के निर्देश दिये गये,भवन, बालवाड़ी की जानकारी पोर्टल में अपडेट करने एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के हर वार्ड में एक मॉडल शौचालय के फोटाग्राफ उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया
बैठक में आर.टी.ई. के तहत प्रवेश, छात्र सूची व प्रतिपूर्ति शुल्क के सत्यापन एवं छात्र सूची प्रत्येक निजी शाला में चस्पा करने के निर्देश नोडल प्राचार्यों को दिये गये,सूचना के अधिकार की जानकारी एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत योजना का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये गये,प्रवेश के समय सभी पात्र छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेज प्राप्त कर 07 दिवस के भीतर जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं पंजी संधारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधितों को दिये गये,शाला प्रारंभ होने पर छूटे हुये 11 से 18 वर्ष के शत्-प्रतिशत बच्चों का वैक्सिनेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये

मध्यान्ह भोजन का गोठान व स्वसहायता समूहों से लिंकेज किये जाने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यालय व शालेय अभिलेख, अपडेट रखने, अनुपयोगी समाग्री का अपलेखन करने व शाला परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये,प्रतिदिन राजकीय गीत का गायन, शाला में सामान्य जानकारी का अपलेखन अपडेट करने एवं सभी शालाओ में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये जाने के निर्देश दिये गये, एकल शिक्षकीय, शिक्षक विहिन शालाओं व संलग्नीकरण समाप्त की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये,नये सत्र के प्रारंभ से छात्र-छात्राओं व शिक्षको की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को आवश्यक अपडेट जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये गये
समस्त शासकीय योजनाओं एवं शाला भवनो की मूलभूत जानकारी पोर्टल में अपटेड करने निर्देशित किया गया,अपने अधिनस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारी की सेवा पुस्तिका कोष व लेखा से सत्यापन कराने एवं आगामी छः माह में सेवा निवृत्ति होने वाले कर्मचारी के स्वतत्वों का भुगतान समय पर किये जाने के निर्देश दिये गए, सभी सेजस प्राचार्यों से संस्था में फ्लैगशीप कार्यक्रम का फीटबैग लिया गया एवं सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधितों को जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का अपने स्तर पर तत्काल निराकरण करने निर्देशित किया गया
सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को संविलियन से पूर्व शिक्षक संवर्ग के क्रमोन्नत, पदोन्नत व समयमान वेतनमान संबंधी अभिलेख जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये, सभी संस्था प्रमुखों को समय-समय पर शाला विकास व प्रबंधन समिति की बैठक आहुत करने 16 जून से पुस्तकालय व प्रायोगिक कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिये गये, सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार पुरुस्कार हेतु शिक्षको का चयन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये