राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लाल प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव दोनों ही बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में पिछड़ गए हैं। एक ओर जहां राघोपुर सीट से मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी 3 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप महुआ सीट पर महज 3 हजार 172 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 के शुरुआती रुझानों में जेडीयू को मिल रही बड़ी बढ़त ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. मतगणना के रुझानों में साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करते नजर आ रहे हैं. जेडीयू 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि बिहार में फिर से सुशासन सरकार की वापसी हो सकती है. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर “बिहार का मतलब नीतीश कुमार” लिखे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जो यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी कितना आत्मविश्वास में है. वहीं जेडीयू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- “घंटों का इंतजार… फिर आ रही सुशासन सरकार”.
बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU को इस बार भारी बढ़ती मिली है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।
VIDEO | Bihar Elections 2025: A new poster of CM Nitish Kumar, reading “Humre Bihar Ka Eke Star, Har Baar Nitish Kumar…”, is displayed in Patna as trends show the ruling NDA leading in 166 seats, well above the majority mark of 122, while the opposition INDIA bloc trails with… pic.twitter.com/l7n9hB43ty
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2025