किरन्दुल-किरन्दुल के वार्ड क्रमांक 03 बंगाली कैम्प के समीप सार्वजनिक तालाब है।जिसमें विगत 18 माह पूर्व अतिवृष्टि के कारण एनएमडीसी के लौह चूर्ण व अपशिष्ट पदार्थ खनन क्षेत्र पहाड़ से बहकर आने से तालाब में जमा हो गया है व बहते नाला में भी लौह चूर्ण का जमाव है।तालाब में चूर्ण जमा होने के कारण तालाब में पोषित मछलियाँ मर गई जिससे संबंधित स्व सहायता समूह को आर्थिक क्षति हुई है उक्त समस्या व हुए नुकसान की जानकारी अधिशासी निदेशक बी.आई.ओ.एम किरन्दुल कॉम्पलेक्स एवं जिला प्रशासन को दी जा चुकी है तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएमडीसी प्रबंधन किरन्दुल के अधिशासी निदेशक एवं परियोजना के अधिकारी द्वारा तालाब व नाला एवं आसपास के प्रभावित घरों का मुआयना किया गया एवं एनएमडीसी प्रबंधन किरन्दुल द्वारा तालाब की सफाई व अन्य सभी कार्य शीघ्र करवाने का आश्वासन देकर चले गए किन्तु 18 माह बीत जाने के बाद भी वर्तमान दिनांक तक उक्त समस्या का कोई निदान नहीं किया गया है।

सार्वजनिक तालाब बंगाली कैम्प में अतिवृष्टि के कारण लौह चूर्ण व अपशिष्ट पदार्थ जमा होने के कारण तालाब वर्तमान में अनुपयोगी हो गया है।पूर्व में उक्त तालाब में किरन्दुल शहर के सभी जाति धर्म समाज के लोगो द्वारा पूजा पाठ कार्य,मृतक संस्कार (मुण्डन श्राद्ध) मूर्ति विर्सजन (गणेश,दुर्गा, विश्वकर्मा मूर्ति) व विभिन्न धार्मिक संस्कार इत्यादि उक्त तालाब में किया जाता रहा है।
जिसे ध्यान में रखकर नगरपालिका परिषद ने एनएमडीसी प्रबंधन किरन्दुल से जनहित में उक्त तालाब एवं नाला का सफाई कार्य व जीर्णोद्वार कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग रखी है।