किरंदुल. विश्व की सबसे बड़ी श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की रीति-नीति से प्रभावित होकर अन्य यूनियन की सदस्यता का त्याग करके खदान मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों को दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के कर कमलों से केसरिया गमछा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए नए लेबर कोड के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए भारतीय खदान मजदूर संघ को मजबूती प्रदान करने एवं व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। अवगत हो कि दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के किरंदुल प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक, वरिष्ठ नेता आर.सी. नाहक, रविन्द्र सोनी, सदानंद साहू , राजेश राव, के साथ खदान मजदूर संघ के यूनियन कार्यालय का दौरा किया गया तथा समस्त आनुषांगिक संगठनों को और भी अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की गई तथा विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान खदान मजदूर संघ की नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारी साथियों में से उपस्थित साथी लक्ष्मीनाथ पोयाम एवं धर्मेंद्र सिन्हा का विधायक द्वारा स्वागत किया गया तथा ट्रेड यूनियन के लिए खुलकर कार्य करने एवं सदैव ही सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, लिशांष सिँह, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।