विकास चौबे को मिले दायित्व पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं फेडरेशन के सदस्यों ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मालखरौदा तहसील संयोजक एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के मालखरौदा तहसील अध्यक्ष बनाए गए अड़भार के विकास चौबे

तहसील अध्यक्ष के साथ ही तहसील संयोजक का भी दायित्व मिला विकास को

सक्ती-अड़भार शहर के विकास चौबे को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन मालखरौदा तहसील का नया संयोजक नियुक्त किया गया है, साथ ही संयोजक के दायित्व के अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मालखरौदा तहसील के अध्यक्ष का भी दायित्व दिया गया है

विकास चौबे की इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों के अलावा छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई शक्ति के संरक्षक रमेश तिवारी,विजय बहादुर सिंह, भोला शंकर तिवारी सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,साथ ही इस अवसर पर रमेश देवांगन, जयकिशन उराव, श्याम लाल यादव, दिनेश जायसवाल, सुभाषिनी भगत,शेखर सिदार, जगत नारायण सिदार,राजेंद्र जलतारे, हर्षवर्धन चंद्रा, भूपेंद्र खूंटे,सहित मालखरौदा तहसील के भी फेडरेशन के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास चौबे के कुशल नेतृत्व में दोनों ही संगठन को मजबूती मिलने की बात कही है

वहीं दूसरी ओर विकास चौबे को मिले इस दायित्व पर उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन ने उन्हें मालखरौदा तहसील के संयोजक के रूप में दायित्व दिया है,एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने भी उन्हें मालखरौदा तहसील के अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी है, वे पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे साथ ही तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं फेडरेशन के सदस्यों के हित के लिए सदैव कार्य करेंगे एवं संगठन को पूरे मालखरौदा तहसील क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में यथासंभव सहयोग करेंगे

उल्लेखित हो कि विकास चौबे नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित नागरिक हैं,तथा वे सदैव लोगों की सेवा एवं जनहित के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं, तथा उन्हें कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन के मालखरौदा तहसील संयोजक एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के मालखरौदा तहसील अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *