सक्ति-भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संघ सक्ती के द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर को गायत्री मंदिर सकती में स्वच्छता सेवा कार्य मे योगदान दिया गया, उक्त सेवा कार्य में विभिन्न विद्यालय के स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार व जिला कमिश्नर मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी सक्ति के मार्गदर्शन में अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के प्रति सचेत रहने व महामारी के दौरान स्वच्छता में ही सेहत का संदेश देते इस सेवा कार्य का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट डीओसी राजकुमार पटेल( शा हाईस्कूल कसेरपारा ) ,जिला संगठन आयुक्त गाइड कमला दपी गवेल( शा हाईस्कूल परसदा खुर्द) के नेतृत्व में गाइडर दिव्या शुक्ला, लक्ष्मी महंत,रोवर सूरज सोनी,समीर सिंह राज ,संजय राठौर ,रेंजर आशा राव, आरती सतनामी, पायल मैत्री तथा गाइड रिंकी खर्रा ने सेवा कार्य मे सहयोग प्रदान किया।