सक्ति- अविभाजित जांजगीर-चाम्पा जिले से अलग होकर नए अस्तित्व में आए शक्ति जिले में 10 मार्च को जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की पहली बैठक जिला कार्यालय जेठा के सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीएमएफ राशि का उपयोग जनहित के विकास कार्यों के लिए करने बैठक में सदस्यों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव दिये गये। इस दौरान जनहितैषी अनेक कार्यों पर सहमति भी बनी,बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायकगण रामकुमार यादव, केशव चंद्रा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, जिला पंचायत सीईओ ज्योति पटेल, सक्ती एसडीम पंकज डाहिरे, डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल, सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे,बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा सक्ती जिले को विकास कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाना है। इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। सांसद अजगल्ले ने सड़क सुरक्षा पर कार्य करने, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव दिए। विधायक चंद्रा द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने, डीएमएफ के कार्यों को करने वाले एजेन्सी की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने की बात कही। विधायक रामकुमार यादव ने डीएमएफ अंतर्गत कार्यों में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया,सक्ति कलेक्टर नुपुर ने डीएमएफ से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, सुगम यातायात, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निशक्तजन कल्याण, कौशल विकास और स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बैठक में प्राप्त सभी सुझावों पर आवश्यकता अनुसार अमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि जिले के विकास के लिए प्राप्त होती है। ऐसे में सभी की सहभागिता से जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी टीम भावना से कार्य करेंगे और उपलब्ध मद का सदुपयोग करेंगे।
नगरदाथाना भवन का लोकार्पण करने पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष,पुलिस का काम व्यवस्थित होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी- डॉ चरण दास महंत
सक्ति– सक्ती जिले के ग्राम नगरदा में नवनिर्मित थाना भवन का लोकार्पण किया गया। अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत उपस्थित रहे,सक्ती जिले के ग्राम नगरदा में थाना भवन का लोकार्पण करने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद लोकसभा क्षेत्र जाजगीर- चाँपा, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, और दादू जायसवाल पहुंचे। डॉ महंत ने भवन के डिज़ाइन की तारीफ भी की और कहा कि यह भवन बनने से आमजनों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ महंत ने कहा कि इस नवनिर्मित थाना भवन से पुलिस का कार्य संपादन सुविधाजनक और व्यवस्थित होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। पुलिस विभाग उन विभागों में से है जो 24 घंटे सतत काम करता है और पूरी मुस्तैदी के साथ देशभक्ति और जन सेवा के दायित्व का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए नए व्यवस्थित थाना भवनों की आवश्यकता है और प्रदेश में व्यवस्थित एवं सुसज्जित थाना भवनों का निर्माण हो रहा है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और देश में विकास के मामले में प्रदेश ने अग्रणी राज्यों में अपनी छवि बनाई है