केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे बूथ स्तर पर- टिकेश्वर गबेल प्रभारी चंद्रपुर मंडल एवं जिला पंचायत सदस्य
सक्ती– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रदेश के सभी मंडलों के पोलिंग बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक चलने वाले समय दानी विस्तार योजना कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर मंडल एवं डभरा मंडल की बैठक 16 मार्च को संपन्न हुई, बैठक के दौरान चंद्रपुर मंडल के प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केंद्र स्तर पर समय दानी विस्तार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम तय किया है, जिसके अंतर्गत हम सभी प्रमुख जनों को बूथ स्तर पर जाना है, एवं मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है, तथा बैठक के दौरान कपिल ने आजीवन सहयोग निधि, सरल पोर्टल,कोविड टीकाकरण, पन्ना प्रभारी सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन दिया, तथा गबेल ने इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ समस्त कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करने का भी आग्रह किया, चंद्रपुर मंडल की बैठक महामंत्री गिरजा शंकर यादव के निवास पर आयोजित की गई तो डभरा मंडल की बैठक मां देवसर भवानी मंदिर थाना चौक डभरा में आयोजित की गई, उपरोक्त बैठक में चंद्रपुर मंडल के अध्यक्ष रूद्र कुमार मेहर, महामंत्री गिरजा शंकर यादव एवं देवांगन एवं चंद्रपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल मौजूद थे, वहीं डभरा मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल महामंत्री, प्रकाश खाडे, सोम चंदा एवं नेतराम चंद्रा सहित दोनों ही मंडलों की बैठक में विभिन्न मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा निर्वाचित शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, तथा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए एवं बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व पर हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम भी मंडल स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, साथ ही बैठक के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई एवं प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा मिलने वाले समस्त कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से संपादन करने का भी आग्रह किया गया, साथ ही बैठक में 16 मार्च से प्रारंभ हुए 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के कोविड टीकाकरण को लेकर भी बूथ स्तर पर एवं सभी वैक्सिनेशन सेंटरों में इस टीकाकरण कार्य का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का भी आग्रह किया गया,भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुर मंडल एवं डभरा मंडल की बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले समय दानी विस्तार योजना कार्यक्रम के अंतर्गत अपना समय देने की भी सहमति प्रदान की तथा संगठन के कार्यों में उत्साह के साथ भागीदारी करने की भी बात कही,दोनों ही मंडलों की बैठक में आगंतुक सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का मंडलों द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

वही 14, 15 एवं 16 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों में भी इस समय दानी विस्तार योजना एवं संगठनात्मक विषयों पर बैठक का आयोजन किया गया है, तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में मंडलों के प्रभारी एवं सह प्रभारियों द्वारा प्रत्येक मंडलों में संगठन के विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई है, एवं 17 मार्च को भी कुछ मंडलों में बैठकों का आयोजन होगा