शख्स ने अपने दोस्त को 40 मिनट में मारे 107 चाक़ू, काट डाला प्राइवेट पार्ट, निकाली आँखें

नई दिल्ली: हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग 3: द डेविल मेड मी डू इट’ देखने के लिए सिनेमा हॉल में जाने से पहले एक शेफ ने अपने दोस्त की क्रूर तरीके से हत्या कर दी. शेफ ने अपने दोस्त पर 40 मिनट में 100 से ज्यादा बार चाकू से वार किया और उसके निजी अंग को भी काट डाला. इसके साथ ही क्रूर शेफ ने अपने दोस्त की आंखें भी निकाल ली. यह घटना इंग्लैंड की है. 20 वर्षीय लुईस एशडाउन ने 18 वर्षीय मार्क विलियम्स को ड्रिंक पर बुलाया और उसे फिर जंगल में ले गया. जब मार्क व्हिस्की के नशे में था, तभी एशडाउन ने उस पर वार किया. लगभग 40 मिनट तक जारी एक क्रूर हमले में उसने अपने दोस्त को 107 बार छुरा मारा, उसकी आंखें निकाल लीं और उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किया.
इस हत्या के एशडाउन ने अपने फोन से सात वीडियो भी बनाए. एक वीडियो में वह अपने दोस्त के सिर पर ‘फुटबॉल की तरह’ लात मारता नज़र आ रहा है, उसकी पिटाई कर रहा है. आरोपी एशडाउन को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे लुईस क्राउन कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. मार्क विलियम्स और एशडाउन 6 माह पूर्व ही ऑनलाइन दोस्त बने थे. 29 मई को दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज किया और मिलने की योजना बनाई. विलियम्स ने तैयारी के लिए बीयर, व्हिस्की और कोक ख़रीदा. विलियम्स के नशे में होने के बाद एशडाउन ने उसके चेहरे, आंखों, गर्दन, सिर, पीठ, निजी अंग, छाती और दाहिने पैर में 107 बार वार किया. फिर अपनी कमीज और पैंट को नाले में फेंक दिया.
एशडाउन अगले दिन अपने मित्र लियाम हैनसन से मिला और उसने शराब के नशे में हत्या की बात स्वीकार कर ली. एशडाउन ने उसे बताया कि उसने विलियम्स को इसलिए मार दिया, क्योंकि वह उसे ‘परेशान’ कर रहा था. फिलहाल इस मामले में एशडाउन को सजा सुनाई गई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *