गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में

विधायक गोमती साय करेंगे ध्वजारोहण

जशपुरनगर /जिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के मुख्य आथित्य में सम्पन्न होगा। गणंतत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी ली जाएगी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण एवं आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *