छोटी बच्ची ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के स्टाइल में आलिया भट्ट को दी टक्कर, वायरल हो गया वीडियो

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मूवी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। अभिनेत्री इन दिनों मूवीज के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। इस दौरान एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल होने लगा है, जिसमें वह ‘गंगूबाई’ स्टाइल में दमदार डायलॉग बोलती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में बच्ची ‘गंगूबाई’ के स्टाइल में दिखाई दे रही है। सफेद साड़ी, नाक में नथनी, लंबी चोटी और मांथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी भी लगाई हुई है। बच्ची ‘गंगबाई’ स्वैग में बोलती दिखाई दे रही है- जमीन पे बैठी बहुत अच्छी लग रही है तू… आदत डाल ले… क्योंकि तेरी कुर्सी तो गई। लोग इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नज़र आ रहे है।

आलिया भट्ट की मूवी 25 फरवरी को रिलीज  की जाने वाली है। मूवी में आलिया के अलावा अजय देवगन और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाले है। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *