एक्ट्रेस के किलर और बोल्ड लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

छोटे और बड़े पर्दे की अभिनेत्री मौनी रॉय एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड अंदाज की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
हाल ही फिर से मौनी रॉय अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग कई तस्वीरें शेयर की हैं। मौरी रॉय की यह सभी तस्वीरें बिकिनी में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूल के अंदर भी अपनी तस्वीरें क्लिक करवाईं है, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में मौनी रॉय ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई है।

वहीं बाकि अन्य तस्वीरों में वह पूल के अंदर बोल्ड अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मौनी रॉय ने अपने बाल खुले रखे हुए हैं। वहीं न्यूड ग्लॉसी मेकअप भी किया हुआ है। पूल के अंदर मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। अभिनेत्री की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

वहीं हाल ही में मौनी रॉय ने दुबई से अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय का लुक देखकर उनके फैंस भी कायल हो गए थे। मौनी रॉय ने यह तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने ऑरेंज कलर की ब्रालेट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने क्रीम कर की हाई स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी।

मौनी रॉय इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तस्वीर में उनके पीछे बेहद खूबसूरत बैकग्राउंड दिखाई दे रहा था। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों में अपने बालों को खुला रखते हुए मिनिमल मेकअप भी किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार फिल्म लंदन कॉनफिडेंशल में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *