आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी- चुन्नीलाल साहू
सक्ती-युवा कांग्रेस कार्यालय नई दिल्ली में राजीव गांधी जी के कृतित्व व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पीसीसी उपाध्यक्ष ने,अपने दिल्ली प्रवास पर जिला जांजगीर-चांपा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय नई दिल्ली पहुंचकर 20 अगस्त से चल रहे है पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के जयंती पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर आधारित उनके संपूर्ण जीवन काल के जीवंत चित्र प्रदर्शनी में का अवलोकन किया भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय पहुंचकर नेताद्वय भाव विभोर होकर राजीव जी के चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस को साधुवाद धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि गांधी से लेकर गांधी तक त्याग तपस्या बलिदान का इतिहास भारत में देखने को मिलता है देश की आजादी से लेकर भारत को सजाने में महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी ने अपने प्राण की आहुति दे दी आज यह चित्र प्रदर्शनी हमें त्याग की प्रेरणा देता है। राजीव गांधी जी के सपनों का भारत को पूर्ण रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है,श्री चंद्राकर ने कहा कि उन्हे झीरम घाटी में नक्सली हमले मे गोली लगी यह त्याग समर्पण की प्रेरणा उनके पसंदीदा नेता गांधी परिवार से उन्हे प्राप्त हुई है।
चित्र प्रदर्शनी अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि आधुनिक भारत के जनक कंप्यूटर क्रांति व पंचायतीराज के सच्चे जनक भारत रत्न राजीव गांधी जी सही मायने में देश की तरक्की और जन जन के विश्वास के प्रतीक थे भारतीय युवा कांग्रेस ने राजीव जी के जीवन पर हर एक पहलू को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित कर देश को एक महान नेतृत्व का स्मरण कराया है युवा कांग्रेस द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी प्रेरणादाई है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन दिनों दिल्ली प्रवास हैं उन्होंने इससे पूर्व मथुरा वृंदावन पहुंचकर योगीराज भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म महोत्सव श्री जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण दर्शन लाभ भी प्राप्त किया