बिलासपुर में गर्मी थोड़ा कम, तापमाम 37 डिग्री के करीब

बिलासपुर। शनिवार सुबह से बिलासपुर में गर्मी थोड़ी कम लग रही है। उमस भले ही बरकरार है लेकिन सूर्य का ताप कम हुआ है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री से गिरकर 37.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बदली के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से हवा तथा चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
उत्तर छग में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो की संभावना है। बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है। बता दें कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। जिसके बाद लोग गर्मी को लेकर बेचैन हो गए थे। बिलासपुर के कई गली मोहल्लों में पानी को लेकर संकट पैदा होने लगा था। तापमान में गिरावट के साथ इन समस्याओं में भी कमी आई हैं। बता दें कि वनांचल क्षेत्र पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री से बढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। हालांकी आज दोपहर को क्या स्थिति बनेगी इस पर सभी की निगाह है। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी कम लगने लगा है।
बदली हटने के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञानियों की मानें तो आसमान से बादलों के हटते ही एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। विगत 10 वर्षों का रिकॉर्ड है कि 22 मार्च से 31 मार्च के बीच जबरदस्त गर्मी पड़ती है इस बार भी स्थिति वैसे ही थी लेकिन बादलों ने इस पर ब्रेक लगा दिया है। साल 2017 में सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी तापमान 43 डिग्री को पार कर गया था। इस साल भी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया था। विगत 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट जाएगा ऐसी संभावनाएं लग रही थी। हालांकि मौसम विभाग को अभी भी अनुमान है कि आने वाले दिनों में लोगों को प्रचंड गर्मी का एहसास होगा। गर्मी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम भी नजर रखे हुए हैं। बिलासपुर में किसी भी तरह के जल संकट से निपटने तैयारी की जा रही है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *