भारत में खत्म हुआ कोरोना का कहर! 98.76 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के 949 नए मामले मिले हैं. वहीं देशभर में अब कोरोना के 11191 सक्रीय मामले रह गए हैं. बता दें कि अब रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि अब देशभर में सकारत्मकता दर 0.26 प्रतिशत हो गई है. वहीं बीते 24 घंटे में 810 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी. वहीं बीते 24 घंटे में 3,67,213 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट किया गया. देश में अब तक 83.11 करोड़ व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट किया जा चूका है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब देश में सक्रीय मामले सिर्फ 0.3 प्रतिशत रह गए हैं. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले 24 घंटे में 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. साथ ही 10 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नोएडा में कोरोना के रोगियों का आंकड़ा 98832 हो गया है. वहीं 98186 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. जबकि 156 रोगियों का उपचार अभी भी जारी है. इसके साथ ही कोरोना से 490 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है.

वहीं देश में कोरोना के एक और सबवैरिएंट ने सभी को चिंता में डाल दिया है. ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट बताए जाने वाला XE सबसे रफ़्तार से फैलने वाला वैरिएंट बताया जा रहा है. गंभीर कितना है, अभी साफ़ नहीं है किन्तु सरकार अपने स्तर पर सावधानी बरत रही है. अभी तक देश में इस सबवैरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *