उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का महापर्व, 36 घंटे के बाद खोला गया व्रत

गोमती साय ने छठ घाट पहुंच कर पूजा अर्चना की

जशपुरनगर. लोक आस्था का महापर्व में भाजपा प्रत्याशी व सांसद गोमती साय सोमवार सुबह छठ घाट पूरन तालाब पहुंचकर छठ की पूजा कर छठी मैया का आशिर्वाद लिया। और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। सोमवार सुबह के समय भगवान को सूर्योदय काल में अर्घ्य दिया गया। देश भर में जगह-जगह आस्था की डुबकी से सराबोर दिखे छठ पर्व के घाट।

जशपुर जिले भर में छठ पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। सोमवार प्रतःकाल बेला में व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। बता दें कि, यह व्रत कुल 36 घंटे का था। जिसे व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के समापन के बाद खोला है।

पूरन तालाब में करीब हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने अपनी आस्था की उपस्थिति दर्ज करवाई। और सोमवार को छठ पर्व का चौथा और आखिरी दिन था।

चार दिनों तक चला ये पर्व

छठ का यह पर्व 17 नवंबर 2023 नहाय खाय से शुरू हुआ था और आज 20 नवंबर 2023 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की विधि के साथ पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चार दिनों के चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाओं ने खरना के बाद से व्रत का संकल्प लिया था। यह व्रत कुल 36 घंटे का होता है। बता दें कि, यह व्रत निर्जला रखा जाता है। सोमवार सुबह व्रत का पारण कर महिलाओं ने छठ के प्रसाद के साथ अन्न-जल को ग्रहण किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *