भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 अप्रैल को शक्ति शहर में किया बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण
विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया मुख्यमंत्री का जिला बनाने को लेकर आभार व्यक्त,साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित, शक्ति को दी नए कालेज की सौगात
सक्ती– छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड पहुंचे, स्टेडियम परिसर में हेलीकॉप्टर के उतरने पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बघेल का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे, तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीपैड से सीधे गौरव पथ मार्ग होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचे, जहां क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य आत्मीय स्वागत किया गया तथा इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे,तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू के पुराने निवास पहुंचे जहां उन्होंने जायसवाल परिवार की ओर से अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे मुलाकात की तथा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी भेंट की इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शक्ति के हटरी चौक में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में बिसाहु दास महंत की जयंती पर विशालकाय प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे जहां मुख्यमंत्री बघेल ने बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत सहित कांग्रेस नेताओं ने भी उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निवास हरि गुजर पैलेस राजमहल पहुंचे जहां उन्होंने राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया इस दौरान राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को शक्ति को जिला बनाए जाने को लेकर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही राजा सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा के चुनाव में नवीन शक्ति जिले के अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी का विधायक चुना जाएगा

तथा हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे इस दौरान राजमहल शक्ति में रोहित दोहरे, एडवोकेट नरेश सेवक, अमर लाल अग्रवाल कांट्रेक्टर,सोमनाथ सोनी,सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह,भूपेंद्र सिदार,सुरेश जायसवाल,पुष्पेंद्र चंद्रा,रवि गबेल,डॉ. शालू पाहवा,अमित शर्मा,मदनमोहन शर्मा, राज परिवार के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे, राजमहल के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में स्थित आमसभा स्थल पर पहुंचे जहां कांग्रेस जनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया, तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को राशि दी, सरकार ने गोबर खरीदा है, एवं आने वाले दिनों में गोमूत्र भी खरीदेगी एवं सरकार ने कोरोना काल मे राज्य के किसानों को अपने वायदों के अनुरूप धान का बोनस प्रदान किया है, तथा हम सभी के मुखिया राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ आगमन के दौरान कहा था कि किसानों का 2500/- धान खरीदा जाएगा हमने उस वायदे को पूरा करते हुए आज भी 2500/-में धान खरीद रहे हैं,तथा 11000 करोड़ का बोनस बांटा है, राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की, नियमितीकरण किया तथा आने वाले दिनों में हम सभी किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद ही अपनाना होगा तथा केंद्र की सरकार खाद की पूर्ति नहीं कर पाएगी एवं हम सभी को जैविक खेती की ओर अग्रसर होना होगा तथा राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना को झारखंड सरकार ने भी स्वीकार किया है,

तथा अन्य राज्य सरकारें भी इस योजना को अपने यहां लागू कर रही हैं, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पलायन सबसे ज्यादा होता है अतः हम लोगों को अगर रोजगार देंगे तो पलायन कम होगा एवं सरकार वनोपज की ओर भी ध्यान दे रही है तथा वनोपज किसानों को सुविधाएं देने की दिशा में सरकार काम कर रही है, तथा राज्य की सरकार ने चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे हुए पैसे को वापस दिलवाने का काम किया है,तो वहीं एजेंटों को मैं इस मंच के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूं कि वे लोगों के पैसे को वापस करें अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव की मांग पर नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरव पथ, सकर्रा में पुलिस चौकी, धुरकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा तथा अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की तो वही शक्ति शहर में नए कॉलेज के लिए भी घोषणा की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र हम सभी के बड़े भैया चरण दास महंत का क्षेत्र है तथा महंत जी कभी कुछ मांगते नहीं हैं तथा उनको मालूम है कि शक्ति को नया जिला मिल गया है एवं सब कुछ स्वतः ही जिले के अनुरूप मिल जाएगा, कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शक्ति को जिला बनाने को लेकर पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आज शक्ति क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है तथा मुख्यमंत्री का विगत दिनों उन्होंने रायपुर जा कर स्वागत किया था किंतु सभी लोग नहीं पहुंच पाए थे तथा आज मुख्यमंत्री के शक्ति आगमन के दौरान पूरे उत्साह के साथ सभी ने उपस्थित होकर आपका स्वागत किया है विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सरकार की योजनाओं को भी जन कल्याणकारी बताया तथा प्रदेश के सर्व वर्ग के लिए सरकार के काम होने की बात कही, जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है वह पिछले 18 वर्षो में राज्य गठन के बाद नहीं हुआ तथा शक्ति जिला भी शीघ्र ही पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ जाएगा एवं इसकी सभी प्रक्रियाएं चल रही है,

प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शक्ति को जिला बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार प्रदर्शन करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बहने की बात कही कार्यक्रम का मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अर्जुन तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित जिले एवं अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे हुए थे तथा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में मुस्तैदी से तैनात रहा साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा मांग पत्र भी सौंपा गया कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ शासन गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित कांग्रेस कमेटी के प्रदेश एवं जिला स्तर के नेता गण मौजूद रहे, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल,जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष

राजेश राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, गीता देवांगन, पिंटू ठाकुर, गिरधर जायसवाल, राहुल अग्रवाल,प्रतीक जिंदल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, कांग्रेस नेत्री रीना नरेश गेवाडीन, कमल शर्मा ,सोनू कुरेशी, पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री, डॉ.चोलेश्वर चंद्राकर, जागेश्वर सिंह राज, संतोष सोनी लाला, ईश्वर लोधी, नान्हू भाचा यादव, अलका जायसवाल, सुरेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, चुन्नी लाल राठौर, मनहरण लाल राठौर,चूणामणि राठौर, दीपक सेवक,उगेंद्र अग्रवाल पप्पू,हरीश अग्रवाल कालू , अमीरचंद अग्रवाल,संजय बिहारी,विकास नायक, सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के शक्ति शहर शक्ति ग्रामीण जांजगीर-चांपा जिला तथा विभिन्न विकास खंडों एवं ब्लॉक से कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे