टीवी की भोली-भाली ‘अनुपमा’ का दिखा ग्लैमरस अंदाज, किलर लुक ने किया फैंस को हैरान

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत तथा बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों से जमकर प्यार बटोरा है। साथ ही टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी उनकी एक जगह बन चुकी है। रुपाली आज घर-घर में अनुपमा (Anupamaa) के तौर पर पहचानी जाने लगी हैं। ऐसे में प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए बेताब रहने लगे हैं। लोग उनके बारे में हर बात जानना चाहता हैं।

वही रुपाली अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हो गई हैं। अक्सर उनका नया अवतार प्रशंसकों को उनकी तरफ आकर्षित करता रहता है। अब फिर से बुधवार को रुपाली ने अपने नए फोटोशूट की झलक प्रशंसकों के साथ साझा की है। इन तस्वीरों को उन्होंने 2 पोस्ट्स में साझा किया है तथा हर फोटो में रुपाली का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा हैं।

वही इस फोटोशूट के लिए रुपाली ने डार्क ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप रखा है तथा बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला रखा है। इस लुक में रुपाली गांगुली बहुत सिजलिंग नजर आ रही हैं। अपनी हर तस्वीर में वह खिलखिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *