लड़की को मिला अपना प्यार, सीएम भूपेश बघेल से की थी घरवालों के खिलाफ शिकायत

रायपुर। फेसबुक पर पहले दोस्त बने. फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गया लड़का-लड़की दोनों को ही पता ही नहीं चला. फेसबुक पर प्यार परवान चढ़ने लगा. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि प्यार को पाने की जद्दोजहद शुरू हो गई. लड़की के घर वालों ने पहले तो कहा कि लड़का मंजूर है, उससे तुम्हारी शादी करा देंगे. बाद में घर वाले मुकर गए. लड़के से शादी के लिए मना कर दिए. माँ-बाप के इस फैसले से लड़की नाराज हो गई. लड़की ने सरगुजा आईजी से इसकी शिकायत कर दी. लड़की ने सीएम भूपेश बघेल से भी इसकी शिकायत की और कहा कि उसे वही लड़का पसंद है. उसी से शादी करनी है. आखिरकार बीते कल ही महिला आयोग की मौजूदगी में लड़की ने फेसबुक दोस्त शैलेन्द्र के साथ सात फेरे ले ली. लड़की अपना प्यार पाने के बाद अब बेहद खुश है. – भूमकाल स्मृति दिवस पर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने वीर गुंडाधुर को किया नमन कोरिया जिले में प्रेम प्रसंग और उसके बाद अनोखे तरीके से शादी का मामला सामने आया है. जब युवती के घरवाले उसकी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए राजी नहीं हुए तो उसने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरगुजा IG से कर दी. इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती की उसके पसंद के लड़के से शादी कराई गई है. युवती ने अपने घरवालों और प्रशासन से साफ कह दिया था कि यदि उसकी शादी उस लड़के से नहीं होगी तो वो जी नहीं पाएगी. अब शादी होने के बाद युवक-युवती बहुत खुश हैं. – वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान, स्कूल शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन मामला जिले के पाटन थाना क्षेत्र के महर छिंदिया गांव का है, जहां की रहने वाली मनीषा कुशवाहा का प्रेम प्रसंग सूरजपुर के शैलेंद्र से चल रहा था. दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. दोनों दिन-दिनभर बातचीत करते थे. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई. दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसम खाई और शादी करने का फैसला कर लिया. जांच के बाद पुलिस और प्रशासन ने लड़की के घरवालों को समझाया. तब जाकर वह राजी हुए और उन्होंने शादी का लिए हां कर दिया. इसके बाद गुरुवार को दोनों की शादी प्रशासन के सामने धूमधाम से हुई है. दोनों की शादी के दौरान महिला आयोग की कल्पना शर्मा, महिला बाल संरक्षण अधिकारी वित्तबाला श्रीवास्तव, TI सौरभ द्विवेदी समेत तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. मनीषा ने MA तक पढ़ाई की है. शैलेंद्र ने ITI किया है. शैलेंद्र ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे कि बिना नहीं जी सकते थे, इसलिए हमने पहले ही परिजन को अपने फैसले के बार में बताया था. परिजन तैयार भी हो गए थे. बाद में पता नहीं किसने क्या कहा दिया कि वो तैयार ही नहीं थे. इसलिए हमने प्रशासन की मदद ली और कोरिया पुलिस की मदद से अब हमारी शादी हुई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *