लड़की ने लव, सेक्स और धोखे के बाद जमकर हंगामा

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक लड़की ने लव, सेक्स और धोखे के बाद जमकर हंगामा किया। उसने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का वादा कर भागने के आरोप लगाकर हंगामा किया और आत्महत्या करने पहुंच गई। मामला कैम्पियरगंज थाने के सोनौरा गांव का है। एक युवक बगल के जिले महराजगंज की एक युवती के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में था। चार दिन पूर्व दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन युवक घर छोड़कर भाग गया। गुरुवार को युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष करमैनीघाट पुलिस चौकी पहुंचे युवती शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवक के परिजन के मना करने पर युवती परेशान होकर मैनीघाट राप्ती नदी पुल से कूदने लगी। युवती के भाई ने दौड़कर पकड़ लिया। बाद में युवक को बुलाकर शादी करने का आपस में समझौता कर लौट गये।

बताया जा रहा है कि कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी युवक का महराजगंज की युवती से प्रेम संबंध था। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाकर तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक युवती के घर भी जाता था। युवती को साथ लेकर उसके रिश्तेदारी में भी जाता था। शारीरिक संबंध बनाने से युवती गर्भवती हुई तो दोनों ने रजामंदी से गर्भपात भी करवाया था।

इतना सब होने पर युवती शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक भागने लगा। युवती के परिजनों ने दबाव बनाकर 11 मई को शादी का मुहूर्त तय किया था। लेकिन इस दिन भी लड़का शादी करने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़के के घर पहुंचकर लड़की ने हंगामा किया। फिर भी लड़का नहीं माना तो लड़की आत्महत्या करने पहुंच गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *