अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रथम वर्चुअल मीटिंग संपन्न

सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ सपना बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई वर्चुअल बैठक-
सक्ति– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरी दुनिया तथा देश भर में बेटियों को प्रोत्साहन देने तथा बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाने की दिशा में स्थापित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रथम वर्चुअल मीटिंग का आयोजन 3 अक्टूबर को जूम एप पर किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉक्टर सपना बंसल ने करते हुए विस्तार पूर्वक प्रकल्प के बारे में जानकारी दी,साथ ही कार्यकारिणी गठन से संबंधित जानकारियां भी दी, तथा आने वाले समय में प्रत्येक राज्यों में प्रतिनिधि की नियुक्ति, प्रकल्प के अंतर्गत सभी के सुझाव से भावी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा सशक्तिकरण,केंद्रीय तथा राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही बेटियों को लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, एवं प्रकल्प के राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर संचालन हेतु आईटी एवं सोशल मीडिया का गठन कर समय-समय पर विभिन्न प्रकार की जानकारियां मीडिया के माध्यम से पहुंचाने तथा बेटियों से संबंधित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने साथ ही वर्तमान में डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ती इस दुनिया को देखते हुए हमारी बेटियों को डिजिटल के प्रति भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माहिर बनाने एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर देने का भी निर्णय लिया गया
साथ ही वर्चुअल मीटिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी कहा कि आज बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का क्षेत्र पूरे भारत देश में प्रमुखता के साथ हम सबके बीच में हैं, तथा हम सभी को सहयोग करते हुए हमारे इस प्रकल्प को मजबूत बनाना है, तथा हमारे समाज की बेटियां एवं भारत देश की सभी बच्चियों को हमें योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाना है, श्री मित्तल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरी दुनिया में प्रत्येक क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है, तथा समय-समय पर सम्मेलन द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भी सदस्यों से रूबरू होकर अपनी कार्य योजनाओं को गति दी जा रही है, वर्चुअल बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अन्य प्रमुख केंद्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों तथा राज्यों के सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के सुझाव प्रस्तुत किए तथा सुझाव के दौरान प्रमुख रुप से बेटियों की शिक्षा- दीक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई
तथा इस दौरान राष्ट्रीय संयोजिका डॉ सपना बंसल ने कहा कि हमें इस प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर टीम का गठन करना है, किंतु टीम में हमें सक्रिय लोगों को ही सिर्फ दायित्व देना है, दायित्व देकर वे सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें इस दिशा में हमें कार्य करना है तथा जो सदस्य स्वेच्छा से इस प्रकल्प में जुड़कर अपनी भागीदारी करना चाहे ऐसे ही लोगों को हमें जिम्मेदारियां देनी है
तथा वर्चुअल बैठक के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला सदस्यों ने जुड़कर विभिन्न प्रकार की योजनाओं की भी जानकारी दी, उड़ीसा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सहित विभिन्न राज्यों की महिला सदस्यों ने आने वाले समय में बेटियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में कार्य करने की बात कही तथा बैठक के दौरान ऐसे सभी सदस्यों की सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय संयोजिका डॉ सपना बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया
3 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की आयोजित वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजकुमार मित्तल,संयोजिका डॉक्टर सपना बंसल,  पूनम अग्रवाल नागपुर महाराष्ट्र, संतोषी चौधरी कटक उड़ीसा, अंशु अग्रवाल मैसूर कर्नाटक, आरती रामगढ़िया चेन्नई, प्रेमलता गोयल अंबिकापुर, उमा बंसल कोरबा छत्तीसगढ़, लक्ष्मी सिंघानिया यवतमाल महाराष्ट्र, पूजा गर्ग जनरल सेक्रेटरी, सोनम अग्रवाल, सुलोचना धनावत रायपुर छत्तीसगढ़, आलोक चौधरी, अमित अग्रवाल, अंजू सुरेखा, हर्षिता गुप्ता,  हेमलता अग्रवाल, कमल अग्रवाल कंचन अग्रवाल कुमुद अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, पारुल अग्रवाल, पवन कुमार मित्तल,पूजा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल,  पूनम खेतान, रेनू गुप्ता,  रुचि खेमका, रुचि अग्रवाल, संगीता डोकानिया सेकसरिया वृहत्तर कोलकाता इकाई,संतोष अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *