सकती-संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम सामान्य बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 29 जून 2022 दिन- बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ की उर्जा नगरी रायगढ़ शहर में किया गया है
उपरोक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के नवनियुक्त महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि उपरोक्त बैठक संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी, तथा इस बैठक में जहां नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा, तो वही महासभा के अंतर्गत उप समितियों एवं संगठनात्मक कार्यों के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी दिनों में महासभा के संगठन को मजबूत बनाने पर कार्य योजना बनाई जाएगी
तथा इस संबंध में महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 29 जून को रायगढ़ में होने वाली बैठक के लिए अभी स्थान का चयन नहीं हुआ है, तथा समय पूर्व महासभा के अपेक्षित पदाधिकारी/ सदस्यों को स्थान की जानकारी दे दी जाएगी, तथा महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने सभी सदस्यों को 29 जून को होने वाली इस बैठक में शामिल होने की बात कही है
उल्लेखित हो कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन विगत दिनों अग्रसेन भवन जुनी लाइन बिलासपुर में संपन्न हुए थे, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से रायगढ़ के अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया था, साथ ही बाबूलाल अग्रवाल ने अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नियुक्ति के रूप में कोरबा के नागरमल अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बनाए जाने की घोषणा की, तथा इसके बाद महासभा के शेष अन्य पदों की कार्यकारिणी की भी घोषणा अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने की है,तथा संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत युवा समिति, महिला समिति एवं उप समितियों के अंतर्गत शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति, चिकित्सा उपकरण समिति, सहित अन्य समितियां कार्यरत हैं, तथा वर्ष भर संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा समाज हित में एवं जनहित में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, एवं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत सम्बंध जिले जिसमें प्रमुख रुप से बिलासपुर जिला, मुंगेली जिला, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिला,कोरबा जिला,जांजगीर-चांपा जिला, रायगढ़ जिला एवं नवीन शक्ति जिला तथा नवीन सारंगढ़ जिला भी इसमें शामिल है, तथा महासभा के इतिहास की बात करें तो यह महासभा लगभग तीन दशकों पुरानी है,, तथा इस महासभा के अंतर्गत पूर्व में अंबिकापुर एवं सरगुजा संभाग की भी सभाएं आती थी, किंतु विगत वर्षों में संपन्न निर्वाचन के बाद सरगुजा संभाग की सभाओं ने जशपुर, अंबिकापुर ,सूरजपुर इत्यादि जिलों को मिलाकर सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा का एक नया गठन कर लिया, जिसके बाद बिलासपुर संभाग के अंतर्गत उपरोक्त जिले ही इस महासभा के अंतर्गत शामिल हैं*