जल्द शुरू होगी तीजन बाई पर आधारित फिल्म, विद्या बालन निभाएंगी भूमिका

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका डा तीजन बाई पर आधारित फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। तीजन बाई के रोल के लिए विद्या बालन का नाम फायनल हो चुका है। डा तीजन बाई के नाना का रोल महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे।

बता दें कि डा तीजन बाई दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी (भिलाई तीन) की रहने वाली है। यही उनका जन्म हुआ। डा तीजन बाई ने अपने नाना से पंडवानी गायक सीखा और अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। तीजन की ख्याति के चलते उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्म विभूषण सहित कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 2021 में बालीवुड के कलाकार भिलाई आए थे।

तब उन्होंने तीजन बाई से मुलाकात कर उनकी जीवनी पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

उसी दौरान कोरोना काल आ गया और फिल्म की योजना कुछ समय तक के लिए अधर में लटक गई, पर फिल्म की कास्टिंग चलती रही। अब खबर आ रही है कि मशहूर अदाकारा विद्या बालन तीजन बाई की भूमिका निभाएगी।

विद्या बालन छत्तीसगढ़ी बोली, परंपरा तथा पहनावे को समझने के लिए जल्द ही छत्तीसगढ़ आ सकती हैं। इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि इस फिल्म में तीजन बाई के नाना का रोल अमिताभ बच्चन निभाएंगे।

 अमिताभ बच्चन करेंगे तीजन के नाना का रोल

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *