शक्ति शहर सहित अंचल में चैत्र नवरात्रि का पर्व हर्ष उल्लास के साथ हुआ प्रारंभ,हिंदू नव वर्ष पर विभिन्न संगठनों ने किया शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन

सक्ती- 2 अप्रैल को चैत्र बसंती नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर जहां शहर के महामाई दाई मंदिर, मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाला मंदिर, सहित विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ, तो वही मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए, तो वहीं इसी दिन संत झूलेलाल जी की जयंती चेट्टी चंद्र पर भी शहर के सिंधी समाज के बंधुओं ने स्थानीय गुरुद्वारा भवन में कार्यक्रमों का आयोजन किया, तथा 2 अप्रैल को ही हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ मौके पर शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों सहित श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति ने भी शहर के थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने सार्वजनिक भंडार प्रसाद, हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी तड़के सुबह शहर के सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में प्रभात शाखा के माध्यम से हिंदू नव वर्ष का उत्सव मनाया गया साथ ही इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य इलाकों से भी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न स्वयंसेवी, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए, तथा शोभायात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिए लोग जय जय श्री राम के श्री घोष के साथ चल रहे थे, तथा इस शोभायात्रा में महिलाओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था

 

तथा हिंदू नव वर्ष के मौके पर जहां सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की तो वहीं घरों में लोगों ने नवरात्रि शुभारंभ एवं हिंदू नव वर्ष के मौके पर संध्या समय दीप प्रज्वलित भी किए साथ ही अपने घरों के ऊपर भगवा ध्वज भी स्थापित किया तथा शहर के भी प्रमुख मार्गो एवं सार्वजनिक चौक चौराहों पर हिंदू संगठनों द्वारा हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ अवसर पर भगवा रूप से सुसज्जित किया गया था तथा थाना चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति एवं अन्य सेवाभावी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भंडारा प्रसाद में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया, तो वही 2 अप्रैल को शहर से लगे मां अष्टभुजी देवी की नगरी अड़भार एवं मां चंद्रहासिनी देवी की नगरी चंद्रपुर में भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए तथा नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ शहर में निकली हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में आतिशबाजी के साथ लोग पूरे उत्साह के साथ इस नए वर्ष का स्वागत करते नजर आए

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *