अधिवक्ता संघ शक्ति के 5 मार्च को होंगे कार्यकारिणी के चुनाव

26 फरवरी तक नामांकन दाखिले की प्रक्रिया में आठ प्रत्याशियों ने किया अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल

28 फरवरी को होगी नामांकन वापसी

सक्ती-अधिवक्ता संघ शक्ति की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 5 मार्च को होंगे, तथा अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी के रूप में खिलावन कुमार राठौर एवम सहायक निवाचन अधिकारी पीयूष राय की नियुक्ति की गई है

एवं 26 फरवरी तक हुए नामांकन दाखिले के दौरान कुल 8 अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, तो वही अध्यक्ष के अलावा सचिव, कोषाध्यक्ष,सह सचिव एवं उपाध्यक्ष के पद पर भी निर्वाचन होंगे, जिसके लिए भी अधिवक्ता साथियों ने नामांकन की प्रक्रिया की है, अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें प्रमुख रुप से नरेश सेवक, दिगंबर चौबे, देवेंद्र निर्मलकर, शिवशंकर शुक्ला, पुनाराम पटेल,भेषज दुबे,मनोज सिसोदिया एवं धर्मेंद्र सोन प्रमुख हैं

साथ ही अधिवक्ता संघ शक्ति में उपाध्यक्ष के लिए एक पद महिला के लिए रखा गया है, जिसमें एक ही प्रत्याशी सुश्री अल्का जायसवाल द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है, जिसमें अल्का जायसवाल का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है, एवं उपाध्यक्ष के एक अन्य पद पर चुनाव होगा

28 फरवरी को नाम वापसी के बाद ही यह तय होगा कि अधिवक्ता संघ शक्ति के निर्वाचन में कौन- कौन प्रत्याशी मैदान में होंगे,वही अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है, एवं कुल करीब 189 सदस्य इस निर्वाचन में भाग लें सकते है, एवं अधिवक्ता संघ का निर्वाचन प्रत्येक 2 वर्षों में एक बार होता है, किंतु विगत कोविड-19 महामारी के चलते लगभग 30 महीनों के बाद यह निर्वाचन होगा,जिसमें विगत कार्यकाल में ऋषिकेश चौबे अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे, वही अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अभी से मतदाता साथियों से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है

तथा इस वर्ष होने वाले अधिवक्ता संघ के चुनाव काफी रोमांचक होंगे, ऐसा प्रतीत हो रहा है, ज्ञात हो कि 5 मार्च को होने वाले अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के निर्वाचन में दो पूर्व अध्यक्षों ने भी फिर से नामांकन दाखिल किया है, जिसमें दिगंबर चौबे और शिवशंकर शुक्ला प्रमुख हैं, अधिवक्ता संघ के निर्वाचन को लेकर निर्वाचन अधिकारी खिलावन कुमार राठौर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पीयूष राय के मार्गदर्शन में विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *