विजय लक्ष्मी बोहरा को11 ट्रस्ट्रीयों के ट्रस्ट मण्डल में सर्वाधिक 231 वोट मिले
207 वोट पाकर दूसरे क्रम में कृष्ण कुमार पुरोहित रहे, शेफाली पुरोहित को 201 वोट लेकर मिली जीत
सक्ती-छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतीहासिक दर्शनीय स्थल स्वंयभू बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ातालाब के पास श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट रायपुर के ट्रस्ट्रीयों के चुनाव की प्रक्रिया मतदान के माध्यम से रविवार 19 जून को शुरू हुई जिसका परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी एडव्होकेट राधेश्याम व्यास के द्वारा अर्धरात्रि को की गई
समाज के सदस्यों ने परिणाम की प्रतीक्षा में रात 1 बजे तक इंतजार किया,ज्ञात हो कि रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा पहली बार मतदान के माध्यम से ग्यारह ट्रस्ट्रीयों का चुनाव किया गया है, इसके पूर्व में हमेशा समाज के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मती से ट्रस्ट्रीयों का मनोनयन होता आया था, सम्पन्न हुए चुनाव में 11 ट्रस्ट्रीयों को चुनाव के माध्यम से चुना जाना था उसके लिये 19 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए थे
सुबह 12 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ, शाम 6 बजे शुरु हुई वोटो की गिनती रात 12 बजे तक चली। उसके पश्चात् चुनाव के मुख्य अधिकारी एडव्होकेट राधेश्याम व्यास के द्वारा निर्वाचित 11 उम्मीदवारों को जीत कर ट्रस्ट्री बने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा

प्रथम ग्यारह उम्मीदवारों को
वरीयता क्रम में मिले वोटों के
आधार पर चुनें गये ट्रस्ट्री-231 विजय लक्ष्मी बोहरा,207 कृष्ण कुमार पुरोहित,201 शेफाली पुरोहित,193 चन्द्रप्रकाश व्यास
176 जयकिशन जोशी,174 राजकुमार पुरोहित,168 आनंद व्यास,157 विजय शंकर व्यास
152 धर्मेन्द्र ओझा,147 मनीष वोरा131 राजेश व्यास प्रमुख है
शेष 8 उम्मीदवार वरीयता क्रम में कम वोट मिलने पर ट्रस्ट्री बनने से हुए वंचित हुए जिनमे-128 राजकुमार व्यास,124 श्रीकांत वोरा122 परेश कल्ला,120 संजय पुरोहित,119 महेश बिस्सा116 यशवन्त पुरोहित,080 रमेश पुरोहित,070 नागेन्द्र बोहरा शामिल है