इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज उस बड़ा हादसा टल गया जब स्कूल बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आया। अटैक के पहले उसने बस रोक दी जिससे बच्चे सुरक्षित बच गए। वहीं चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
दरअसल स्कूली बच्चों से भरी बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आया। बस चलाते समय चालक के सीने में सीने में दर्द हुआ। दर्द होते से ही चालक ने समझादारी दिखाते हुए बस रोक दी थी। इसके थोड़ी देर बाद चालक द्वारिका प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक कसेरा बाजार स्कूल की बस चलाता था। छत्रीपुरा पुलिस चालक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। बता दें कि शहर में साइलेंट हार्ट अटैक की आज की यह दूसरी घटना है। आज ही एमपीपीएसपी परीक्षा की कोचिंग रूम में बैठे एक छात्र को भी साइलेंट अटैक आया था। अटैक के कारण उसकी भी मौत क्लास रूम में ही हो गई थी। बताया जाता है कि शहर में साइलेंट अटैक से मौत का यह पांचवा मामला है। इसके पहले भी छात्र को मिलाकर कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है।