डीएवी के छात्रों द्वारा वार्ड 13 में नुक्कड़ सभा कर अपशिष्ट प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण को नुकसान को जीवंत दिखाया

आज लौह नगरी बचेली में डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी के छात्र एवं छात्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 के मार्केट के अंदर एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण को नुकसान जनता के बीच रखा नेशनल कैडेट कॉर्प्स स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत “पुनीत सागर अभियान” कीशुरुआत की है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम किये जा रहे है । बचेली नगर में भी डी.ए.वी.प.स्कूल के एन.सी.सी.के बच्चों के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणाम की जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई छात्रों ने विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली और पूरे नगर का भ्रमण किया तथा बचेली बाज़ार शॉपिंग सेंटर वार्ड 13 और घड़ी चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

अपनी प्रस्तुति में छात्रों ने बताया कि प्लास्टिक कितना खतरनाक है जो हमारे पर्यावरण के लिए तो खतरनाक है ही साथ ही उसके उपयोग से गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
इस प्रस्तुति की दर्शकों ने काफी सराहना की और छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या डॉ चेतना शर्मा ने दिया। कार्यक्रम प्रभारी  जॉलीथॉमस और कविता दास थी जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *