महाराणा प्रताप जी का योगदान भुलाया नही जा सकता-ऋषि कुमार शर्मा

राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई

कवर्धा-राजपूत क्षत्रिय समाज कवर्धा द्वारा आज महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर महाराणा प्रताप के विचारों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन सुधा वाटिका परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने महाराणा प्रताप जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी का योगदान देश के लिए अतुलनीय है जिनका योगदान कभी भुलाया नही जा सकता। महाराणा प्रताप कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा हैं जिन्होने देश हित और स्वाभिमान को कायम रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा महारणा प्रताप किसी जाती विशेष के लिए नहीं बल्कि वे अपने देश के सभी वर्गो के हित और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर थे। जिसके कारण आज कई सदियों बाद भी हम उनके व्यक्तित्व को याद कर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं पार्षद प्रमोद लुनिया, संतोष यादव, विवके वैष्णव, जीवेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी आयोजित गोष्ठी को सबांधित कर महाराणा प्रताप के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शो को अपनाने व अनुसरण करने कहा को कहा। कार्यक्रम में पंकज सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, रामजी ठाकुर, सुनील ठाकुर, राम सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह, जितेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह ठाकुर, अजय सिंह ठाकुर, अमन ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुमित ठाकुर, कमलेश ठाकुर, उदय ठाकुर, अभय ठाकुर, हरि, कृष्णा, सागर ठाकुर सहित सिह नवयुवक मंडल के सदस्य, राजपूत छत्रिय समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *