हादसे का शिकार हुई कार, पुल से नीचे गिरी

रायपुर: रायपुर से जबलपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार सिमगा में नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक कार में 4 लोग सवार थे। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर तलाश जारी रखे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। कार के गिरते ही आसपास के लोगों ने मदद के लिए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

गोताखोरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूब तो नहीं गया। पुलिस का कहना है कि कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पूरी पुष्टि रेस्क्यू के बाद ही हो पाएगी।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण न बना पाने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *