आम जनता पर भार बढ़ गया, महंगाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मोदी पर साधा निशाना

रायपुर। महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव का इंतजार कर रहे थे, जैसे रिजल्ट आया पेट्रोल डीजल में 10 दिन में 9 बार वृद्धि कर दी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की भी कीमत बढ़ गई है, इसमें से आम जनता पर भार बढ़ गया है। सीएम ने आगे कहा कि आप किसी पर भी टैक्स लगाए उसका खामियाजा आम जनता ही भुगतना पड़ता है। केंद्र सरकार को यह मालूम है कि वे कितना भी रेट बढ़ाए कोई फर्क नहीं पड़ता। वे तो चुनाव के समय ध्रुवीकरण कर जीत जाएंगे। हम कांग्रेस के लोग आम जनता की लड़ाई लड़ते हैं, हारना जितना अपनी जगह है लेकिन कांग्रेस हमेशा मुद्दों की लड़ाई लड़ते रहेगी।

CM भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सिंह धान का 21 सौ रुपए बोलकर नहीं दे पाए। हम 2500 रुपए में खरीदी रहे हैं हम एक लाख मैट्रिक टन धान खरीद रहे। आज हम लगातार जिला बना रहे हैं उन्होंने भी जिला बनाया मगर खैरागढ़ को क्यों छोड़ दिया। खैरागढ़ की उपेक्षा क्यों की यह उन्हें बताना चाहिए। आज अगर हमने खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है तो वह सवाल खड़ा क्यों कर रहे हैं। कोयले संकट को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि भारत सरकार को मैंने पत्र लिखा है, जितने भी हमारे स्पंज आयरन है उन्हें भी कोल लिंकेज मिलना चाहिए। उद्योगों को पर्याप्त कोयला मिले। सरकार उद्योगों कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही। इस वजह से संकट पहले भी था आगे भी रहेगा। आगे कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद और भी परिस्थितियां बदली है। ऐसे में बाहर से भी कोयला आने की भी संभावना नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार हाथ में हाथ रख कर बैठी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *