जैजैपुर, नगर पंचायत जैजैपुर में सीसी निर्माण करते समय ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया कि उसे सड़क किस तरह से बनाया जाए। यह सीसी रोड वार्ड नंबर 4 नगर पंचायत जैजैपुर का है । जहां पर पुल के पास से ही सीसी सड़क को टर्न किया गया है ,जो कभी भी हादसे को जन्म देता हुआ नजर आ रहा है । लेकिन ठेकेदार की लापरवाही समझ से परे है। यदि ठेकेदार चाहते तो पुल और सड़क को सही तरीके से बनाते जो कि आज यह सी सी सड़क हादसे को आमंत्रण करता हुआ दिखाई दे रहा है। इन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी ध्यान नहीं दिए और सीसी रोड को स्वीकृति किए हैं यह हम मामला पूर्व पार्षद का है जिनकी वजह से कभी भी दुर्घटना को अंजाम मिल सकता है और इससे नगर के किसी व्यक्ति हादसे का शिकार हो सकते हैं