बिलासपुर। बेलगहना चौकी अंतर्गत नगोई गांव के रानी सागर तालाब के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़े छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया।
शराब के नशे में धुत रसोइया केसर दुबे ने कक्षा 6वीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से वार कर दिया। हमले में छात्र की जान बच गई, लेकिन उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। उपचार के बाद छात्र के पिता उसे घर ले गए। छात्र लंबे समय से रसोइए का टॉर्चर झेल रहा था। रसोइए पर छात्रों से मारपीट और अवैध वसूली के आरोप भी हैं। अधीक्षक की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था। जनप्रतिनिधियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।