बचेली- नगर में बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर सर्वप्रथम गौरव पथ मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने पंडाल लगा कर भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिः विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया , तत्पश्चात शीतल पेय पदार्थ पिलाया गया l
गर्मी का मौसम होने के कारण दोपहर तक लोगों की काफी भीड़ लगी रही l
पूछे जाने पर कमलेश दुबे जी के द्वारा भगवान परशुराम जी के चरित्र के बारे में जानकारी दी गई कि महाभारत और विष्णु पुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया उन्होंने राक्षस प्रवृति व दुराचारियों का 21 बार नास किया था l भगवान परशुराम जी विष्णु के छठे अवतार है और ब्राह्मणों के अराध्य देव है l
हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पूरे भारत वर्ष में परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है और हम सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भी प्रति वर्ष जन्म उत्सव एकता और भाई चारा का परिचय देते हुए मनाते आ रहे हैं l
कार्यक्रम में पं. रौशन पांडे, पं. दीनानाथ तिवारी, पं. रौशन मिश्रा, पं. उत्कर्ष पांडे, पं अर्णव चक्रवर्ती, पं. कमलेश दुबे, पं. रवि मिश्रा, पं. विनोद चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित रहे l