अभी सबसे बड़ा झूठा आया था, भूपेश बघेल ने किया मोदी पर बड़ा हमला

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। पहले पत्रकारों पर कार्रवाई हुई, जो दु:खद है, ये तानाशाही रवैया है। पत्रकार अपनी कलम से लिखते हैं, जो निष्पक्ष या आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा। यह सीधे लोकतंत्र पर हमला है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि विपक्ष के नेताओं को दबाने की कोशिश हो रही है। अति का अंत होता है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जब से बनी तब से विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही। सोनिया और राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में दमन किया जा रहा, ताकि विपक्ष बचे न जबकि प्रजातंत्र में विपक्ष का होना जरूरी, ये विपक्ष को जेल में ठूंसने और खत्म करने की कोशिश कर रहे, जो तानाशाही है। लेकिन यह देश प्रजातांत्रिक देश है, इसकी जड़े बहुत गहरी हैं.. अति का अंत होता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अडानी को लूट-लूट कर दिया, हमने छत्तीसगढ़ में इन्हें रोका है। अभी एक खदान उनकी बंद हुई है, 13 नम्बर का बैलाडीला खदान को निरस्त कराया। अनेक खदानों पर इनकी निगाहें थी, लेकिन हमने वहां एलिफेंट कॉरिडोर बनाया। उससे भी भाजपा का दिल भरा नहीं है, अडानी को कितना लूटा है, उसके बारे में भी अनुराग ठाकुर को कुछ बोलना चाहिए। बघेल ने कहा कि एक बार राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि 20 हजार करोड़ रुपए गया, वह कहां से गया, कैसे गया? वह तो केवल फोटो दिखाएं उसी में उनकी सदस्यता निरस्त हो गई। अनुराग ठाकुर में हिम्मत है तो अडानी के बारे में भी बोलकर बताएं।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अभी सबसे बड़ा झूठा आया था, वे बोले धान खरीदी करते हैं, धान खरीदी करते हैं तो बताए कब उन्होंने बटन दबाया। जैसे हम लोग हर 3 माह में बटन दबाते हैं और सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। अगर ये धान खरीदी करते हैं तो किसके खाते में पैसा जाता है। धान का पेमेंट तुरंत होता है क्या? ये लोग कितने का बजट रखे हैं? ये भी बता दे कि भुगतान कब किए, आगे कब भुगतान करेंगे वह भी बता दे। प्रियंका गांधी के दौरे बोले सीएम भूपेश बघेल, ने कहा कि प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ आ रही, नगरीय निकाय और पंचायती राज के सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन को लेकर उत्साह बहुत है, पहले जगदलपुर आई थी, अब कांकेर आ रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *