कांकेर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस होने से बैंकों को शासकीय संव्यवहार के लिए जिस बैंक शाखा में शासकीय लेनदेन होता है, उन्हें 31 मार्च को रात्रि 12 बजे तक खुला रखने के लिए निर्देशित किया गया है। अपर कलेक्टर कांकेर द्वारा इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस को किसी भी चालान जमाकर्ता द्वारा शासन के पक्ष में राशि जमा करने पर उनका लेखांकन इसी दिनांक को किया जाना आवश्यक है। इसके लिए जिले के सभी शासकीय लेनदेन वाले बैंकों को खुला रखने के लिए कहा गया है।