किरंदुल. गायत्री ग्रामोउत्थान सेवा समिति चोलनार द्वारा संचालित माता भगवती विद्यालय, दंतेश्वरी आश्रम में संस्कार एवं विद्याग्रहण कर आगे की पढ़ाई हेतु आदर्श स्कूल में कक्षा आठवीं में एडमिशन पूर्व प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए दंतेवाड़ा जा रहे सनातन संस्कृति के अमूल्य धरोहर संस्कारवान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं बैलाडीला देवस्थान समिति राघव मंदिर किरंदुल के सचिव ए के सिंह ने दी है। बैलाडीला देवस्थान समिति की ओर से उन्होंने कहा कि जिस नेक इरादे के साथ किरंदुल एवं आस पास के ग्रामवासी आस्था प्रेमी दानदाताओं ने संस्कार, शिक्षा, स्वालंबन, जनकल्याण , परोपकार, आदि उद्देश्यों से इस उपरोक्त आश्रम की नींव रखी गई थी वह वेदमाता गायत्री, परमपूज्य गुरुदेव जी, एवं वंदनीय माता जी की आशीर्वाद एवं कृपा से विकास की ओर अग्रसर है। इस नेक कार्य में सभी लोग स्वैच्छिक सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनिये , बहुत ही नेक कार्य है वर्तमान संचालन एवं व्यवस्था समिति के सम्माननीय सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस तरह से संस्कारवान, व्यसनमुक्त भावी पीढ़ी तैयार करने के लिए सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई
