भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय बैठक 1 अक्टूबर को संपन्न

पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय हुई शामिल-
सक्ति-पामगढ़ विधानसभा की विधानसभा स्तरीय बैठक 01 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय राहौद मे संपन्न हुई, बैठक प्रभारी गिरधर गुप्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा एवम सह प्रभारी हर्षिता पांडेय पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, लोकसभा सांसद गुहराम अजगळे, अम्बेश जांगड़े पूर्व विधायक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष लहरे, भाजपा जिला मंत्री धीरेन्द्र योगी, जिला उपाध्यक्ष संतोषी सिंह, मंडल प्रभारी उषा राठौर ,मुलमुला मंडल अध्यक्ष उदयालिक साहू, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे प्रमुख रूप से मौजूद थे,कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक को उपस्थित अतिथि गिरधर गुप्ता एवं  हर्षिता पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हम सभी को 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक मंडलों के बूथ स्तर पर सेवा और समर्पण अभियान के कार्य करने हैं, तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को हम सभी को नीचे स्तर तक लोगों को बताना है, साथ ही आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव हेतु हम सभी को बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करते हुए सशक्त टीम तैयार करनी है, बैठक में भाजपा विधान सभा पामगढ़ के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे विधानसभा स्तरीय संपन्न बैठक में ब्यास वर्मा महामंत्री, कमल साहु महामंत्री, संतोषी साहु उपाध्यक्ष, आरती योगी उपाध्यक्ष, अशोक साहु उपाध्यक्ष, पुष्पा साहु मत्री ,रोहिणी पटेल उपाध्यक्ष, सुखराम मधुकर, गुलाब सिंह, तविदरपाल गांधी,गणेशी केवट,चंद्रावती सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, राहुल थवाईत, जीवन साहु,यशवंत साहु उपाध्यक्ष, सतीश पटेल अध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल सिंह युवा मोर्चा, अंकुर अग्रवाल, धरम सिदार पार्षद, गोविंद यादव, शरद शर्मा, राजेश यादव राजकुमार यादव, अंजू अनंत, देवनारायण यादव,सहित बडीं संख्या मे कार्य कर्ता उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *