18 महीने पहले जेल से रिहा हुए आरोपी ने 5 साल की बच्ची दुष्‍कर्म किया

मध्यप्रदेश। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले जुर्म कम होने का नाम नहीं ले रहें हैं। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में 5 साल की बच्ची बलात्कार का शिकार हुई है। आरोपी व्यक्ति बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा काट कर 18 महीने पहले जेल से रिहा हुआ है। आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसे घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची को बुधवार शाम को उस समय अगवा कर लिया जब वो अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी का नाम राकेश वर्मा उर्फ़ राकू बताया जा रहा है। आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गया। बच्ची की दादी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने बच्ची को अपने ऑटो में बैठाया और जबरदस्ती उसे लेकर कृष्ण नगर चला गया। कुछ समय बाद बच्ची को खून से लतपत घायल अवस्था में घर से कुछ दूर पाया गया।

बच्ची को घायल अवस्थ में अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मने उसे संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहाँ बच्ची के साथ हुई बलात्कार की पुष्टि की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2012 में भी आरोपी ने एक बच्ची से रेप किया था जिसके चलते उसे 10 साल की सजा हुई थी। जेल में अच्छे व्यवहार के चलते उसे 3 साल की सजा माफ़ करते हुए 18 महीने पहले रिहा किया गया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *