जैजैपुर, मिथला बाई निवासी अकतलरी थाना अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.05.2022 के रात्रि करीब 11.30 बजे अपने घर मे सो रही थी तो कोई अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खोलकर घर अंदर प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जिसे देखकर प्रार्थिया द्वारा अपने आसपास के पड़ोसी को बुलाई। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम विनसन निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया तब डायल 112 की टीम को बुलाकर आरोपी को थाना लेकर गये प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अप. क्र. 204/2022 धारा 457,511 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा आरोप स्वीकार करने पर दिनांक 25.05.2022 को गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरी लखेश केंवट, थाना प्रभारी अकलतरा प्र.आर. आलोक शर्मा, आरक्षक विनोद राठौर का सराहनीय योगदान रहा।