युवती को प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई-तीन थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी घनश्याम साहू उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पंचशील नगर वेस्ट का रहने वाला है।

पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का प्रलोभन देकर प्रथम बार अपने दोस्त राजू वर्मा के किराये के मकान में ले जाकर अनाचार किया है इसके बाद से लगातार दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपित ने मना कर दिया। भिलाई-3 पुलिस ने धारा 376 (2) (एन), 506बी भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपित फरार था। जिसे टीम ने पतासाजी कर पकड़ा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *