गरियाबंद जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण व रेप करने के मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था फिर 20 दिन बाद गांव के करीब लड़की छोड़कर आरोपी फरार हो गया है।
घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने मामले की रिपोर्ट फिंगेश्वर थाने में दर्ज कराई है वहीं देर रात थाने में हंगामा भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है