सक्ति– पुलिस थाना शक्ति के अंतर्गत चोरी के फरार आरोपी को शक्ति पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, तथा उपरोक्त आरोपी के खिलाफ अप क 457 / 2022,धारा 379 भादवि मामला दर्ज था,एवम आरोपी- 1. मंजीत नट पिता कान्हा नट उम्र 28 साल साकिन दीवानपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) है, शक्ति पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को प्रार्थी रेशम लाल पटेल साकिन ढोलनार थाना सक्ती का उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.12. 2022 को अपनी पत्नी रोहणी बाई व अपनी लडकी उषा कुमारी के साथ सायकल से सक्ती सहकारी बैंक आया था बैंक से 24000 रू. निकाले व बुधवारी बाजार गये, करीबन 12:30 बजे दिन सायकल को रोड किनारे खडा करके दुकान में समान खरीदने गये, लगभग 10 मिनट बाद आकर देखे तो सायकल हेण्डल में टंगा पैसे वाला थैला नही था कि रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 457 / 2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में शामील दो आरोपीयों को पूर्व में गिर कर रिमाण्ड पर भेजा गया था आरोपी मंजीत नट एवं विशाल नट दोनो फरार थे,प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती एम. आर. अहिरे द्वारा आरोपीयों की पतासाजी कर तत्काल गिर0 करने के निर्देष प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (सक्ती) मो तस्लीम आरीफ के मार्गदर्शन में आरोपीयों की पतासाजी की जा रही थी पतासाजी के दौरान आरोपी मंजीत नट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीकार किया जिसे आज दिनांक 30.04.2023 को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है,संपुर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत उप निरी बीरबर राजवाडे उप निरी. नवीन पटेल, आर. अनिल श्रीवास, आर मनीष राजपूत, आर श्रीकांत सेंगर व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा