तिल्दा नेवरा = धर्म की नगरी तिल्दा नेवरा में आस्था व भक्ति का प्रतिक राम नाम सप्ताह समारोह का 64 वा आयोजन बंजरग चौक नेवरा में आयोजन किया गया राम सप्ताह समारोह का आयोजन 22 सितंबर दिन सोमवार शरदिय नवरात्रि से आरंभ हुआ । रधु पति राधव राजा राम जय पति तपावन सिता राम के भजन किर्तन से राम नाम सप्ताह समारोह का आरंभ भक्ति मय राम भजन किर्तन द्वारा प्रारंभ हुआ श्री ब्राहम्ण समाज की टोली सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भगवान श्री राम की भक्ति मय में लिन हो रहे है। सप्ताह भर चलने वाले अखण्ड राम नाम सप्ताह का आयोजन भव्य रूप से प्रतिदिन विधिवत आरंभ हो रहा है।
अखण्ड राम नाम सप्ताह समारोह का आयोजन मै विभिन्न समाजो व संस्थानो भजन मडलियों का अटुट आस्था का प्रतिक है।
> अखण्ड राम नाम सप्ताह समारोह का 64 वर्ष आयोजन जिसमें समाज के विभिन्न समाजो संस्थानो एवं विभिन्न मडलियों टोलियों के सदस्यों द्वारा प्रत्येक को दो घंटे का समय देकर अखण्ड राम नाम सप्ताह समारोह में भगवान श्री राम जी के भजन कीर्तन में पुण्य के भागीदार बन रहे तिल्दा नेवरा के इस धार्मिक आयोजन को सभी समाज एवं सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता होने के कारण हम सभी को जोड़ने का कार्य करता है। वही बजार पारा व नेवरा भक्तिमय में लिन हो गये है। अखण्ड राम नाम सप्ताह में श्रद्धांलु गण दिन रात पहुंचकर राम धुनि कितर्न में शरीक हो रहे है। और प्रभु के प्रति अपना आस्था प्रकट कर रहे है।
> राम सप्ताह समिति के आयोजक द्वारा सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित कर प्रभु श्री राम के भक्ति में लिन होकर पुण्य का लाभ ले । अखंड श्री रामसप्ताह आयोजन के समापन 29 सितंबर आज सोमवार को सुबह हवन आरती पुजन के पश्चात दोपहर 02 बजे प्रभु श्री राम जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें विभिन्न ग्रामों से लगभग 15 टोलियों के द्वारा भाग लिया जाएगा संध्या 07 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मंदिर परिसर में रखा गया है। जिसकी जानकारी दुर्गेश नशीने ने दी है।