नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी भी रहे भूमि पूजन समारोह में मौजूद-
सक्ती-3 दिसंबर को नगर पंचायत क्षेत्र बाराद्वार के वार्ड नंबर एक से सकरेली तक नहर पार में करीब 414.97 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित नहर पार की सीसी रोड का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने किया, इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास के कार्य कर रही है, तथा 1-1 सड़क को चिन्हाकित कर आम नागरिकों की सुविधा के लिए काम किया जा रहा है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कुशल नेतृत्व में सभी विकासखंडों में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं, तथा बाराद्वार शहर एवं ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्य चल रहे हैं, इस अवसर पर नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए शक्ति विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों एवं उनके आशीर्वाद से विकास कार्यों को गति मिलने के बाद कहीं तथा इस भूमि पूजन के दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे, तथा प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,रूप नारायण साहू, सुनील जिंदल, अनिल यादव, राजकुमार चंद्रा सरपंच,घासीराम, बंशीधर खंडे, लेखराम राठौर, लेख राम श्रीवास, हरिशंकर,धन्नू यादव,हरिओम दुबे, दुलार, राजेंद्र यादव, संतोष महंत, सहित अन्य लोग उपस्थित थे
नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक एक से सकरेली तक नहर पार में बनने वाली इस सड़क निर्माण के भूमि पूजन से नागरिकों में काफी उत्साह है, तथा लोगों का कहना है कि इस सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा वर्षों से लोग इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे