पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष को शिव महापुराण कथा श्रवण हेतु किया गया आमंत्रित

रायपुर जिला तिल्दा -नेवरा नगर में आयोजित विश्व पुराण कथा के श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है। गौरतलब हो कि अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से तिल्दा-नेवरा नगर के दशहरा मैदान पर एक अगस्त से शिवपुराण कथा का श्रलण कराया जावेगा। इसी परिपेक्ष्य में छ. ग. पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है। कथा के मुख्य आयोजक घनश्याम अग्रवाल द्वारा पापुनि अध्यक्ष को कथा आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पापुनि अध्यक्ष ने कथा में शरीक होने का सहमति प्रदान किया है। आयोजकों द्वारा सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष राम गिडलानी को भी कथा का निमंत्रण दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *