जींद. हरियाणा के जींद जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 25 लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि भिवानी रोड़ पर बीबीपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है.
जानकारी के अनुसार क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर भिवानी रोडवेज की बस से हो गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर में भी 10 कर लोग सवार थे। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी. भिवानी रोडवेज की यह बस है.घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्रूजर में सवार लोगों की मौत हुई है. इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं.